Top 10 मालदीव में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी
मालदीव में घूमने की जगह- Maldives Me Ghumne ki jagah मालदीव दक्षिण एशिया का छोटा और खूबसूरत देश है। जहां पर आपको बहुत सारे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। अगर आप छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे है तो मालदीव देश आपके लिए बेस्ट विकल्प में से एक है। क्योंकि यहां पर बहुत अच्छे-अच्छे पर्यटन स्थल है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करते है। आज हम आपको मालदीव में घूमने की उन प्रमुख जगहों के बारे में बताएंगे। जहां पर बहुत बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते है। इसलिए हमारे साथ लास्ट तक बनें रहें। तो आईए जान लेते है कि मालदीव में घूमने के वे कौन-कौन से प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है। 1. माले सिटी – Male City माले मालदीव देश की राजधानी है। इसके साथ ही मालदीव में घूमने की यह सबसे प्रसिद्ध जगह है। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर इमारतें, हरे भरे पेड़ पौधे और समुद्र आदि खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी। माले सिटी वर्तमान में कपल्स प्लेस के लिए भी जाना जाता है क्योंकि माले खूबसूरत सिटी होने के कारण कपल्स यहां आना बहुत पसंद करते है। साथ ही साथ यह कपल्स को यहां आने के लि...